करंट लगने से मजदूर की मौत
थाना क्षेत्र के गंगटा गांव में रविवार को करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव के गाजो चौधरी के रुप में की गई है। वह एक नवनिíमत मकान की छत ढलाई के दौरान मजदूरी कर रहा था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 06:27 AM (IST)
थाना क्षेत्र के गंगटा गांव में रविवार को करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव के गाजो चौधरी के रुप में की गई है। वह एक नवनिíमत मकान की छत ढलाई के दौरान मजदूरी कर रहा था। इसी बीच छत के समीप से होकर गुजरे हाइटेंशन तार से उसे करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में मजदूर को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना से गांव के लोग भी मर्माहत दिखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें