नवादा की बेटी संजना का छोटे पर्दे पर धमाल
नवादा जिले के नरहट प्रखंड के सैदापुर गोवासा पंचायत की मुखिया ममता देवी एवं विनय सिंह की बड़ी बेटी संजना सिंह ने कल छोटे पर्दे पर
नवादा जिले के नरहट प्रखंड के सैदापुर गोवासा पंचायत की मुखिया ममता देवी एवं विनय सिंह की बड़ी बेटी संजना सिंह ने कल छोटे पर्दे पर कदम रख कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रसिद्ध टीवी चैनल स्टार प्लस के ये जादू है जिन्न का नामक टीवी सीरियल में वो अदा नामक किरदार निभा रही है। ये सीरियल सोमवार से शनिवार हर रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगाी। संजना 2013 की मिस बिहार भी रह चुकी है। संजना कई ब्रांड को एंडॉर्स रह चुकी हैं जैसे छेडा जूअलर्•ा, लक्ष्मीपति सारी इत्यादि। संजना ने बताया की ये उनकी पहली सीरियल है। इससे पहले वो कई पंजाबी हिट एल्बम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जल्द ही तेलगु मूवी आने वाली है। उन्होंने कहा की फिल्म की शूटिग समाप्त हो गई है और अभी पोस्ट-प्रोडक्शन अवस्था में है।
संजना ने अपनी स्कूली पढ़ाई एमजीएम बोकारो से की है। उन्होंने सीमबाइओसीस पुणे से बीबीए की पढ़ाई की है। उपलब्धि पर माता पिता काफी प्रसन्न हैं। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जमुआरा पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी, संजय सिंह समेत अन्य समाजसेवी एवं वुद्धिजीवियों ने संजना की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अंजना का ये जादू है जिन्न का धारावाहिक का प्रसारण स्टार प्लस पर 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इसका ट्रेलर फेसबुक व अन्य सोशल साइट पर तेजी से वारयरल हो रहा है।