भ्रष्टाचार पूरे देश को कर रहा खोखला : डॉ. रंजन
सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा में कर्मियों ने ली भ्रष्टाचार से जंग लड़ने की शपथ सतर्कता जागरूकता सप्ता
सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा में कर्मियों ने ली भ्रष्टाचार से जंग लड़ने की शपथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन फोटो- 03 संसू, कौआकोल : सतर्कता आयोग के निर्देश पर मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र,ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा में कार्यक्रम का आयोजन कर भ्रष्टाचार से जंग लड़ने की शपथ ली गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. रंजन कुमार सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों को भ्रष्टाचार नहीं करने एवं ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई तथा भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार समाज के साथ साथ पूरे देश को खोखला कर रहा है। जिसका निदान हमारी सोच एवं व्यवहार परिवर्तन से ही संभव है। उन्होंने लोगों से सभी क्षेत्रों में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता लाने और उत्साह के साथ भ्रष्टाचार से लड़ने की उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर व केवीके के पशु वैज्ञानिक डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार से उन्मूलन के लिए सरकार एवं नागरिक को मिलकर जागरूक होकर लड़ना होगा। इस दौरान केवीके के वैज्ञानिकों एवं कर्मियों ने अपने जीवन में निष्पक्षता लाने व भ्रष्टाचार से दूर कैसे रहें,इसको लेकर एक परिचर्चा का भी आयोजन किया। मौके पर केवीके के वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा,निरंजन सिंह,डॉ. जयवंत कुमार,विकास कुमार,रौशन कुमार,नीलम कुमारी,अनिल कुमार,सुमिताप रंजन,शशिकांत कुमार,उदय कुमार,पिटू पासवान,श्रवण रविदास आदि मौजूद थे।