भीम आर्मी की शहर में बहुजन चेतना यात्रा
भारत एकता मिशन के बैनर तले भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल के साथ अपने महापुरुषों के सम्मान में शुक्रवार को
भारत एकता मिशन के बैनर तले भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल के साथ अपने महापुरुषों के सम्मान में शुक्रवार को शहर में बहुजन चेतना यात्रा निकाली। इसके साथ ही अनुसूचित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समाज को जागरूक किया। चेतना यात्रा का नेतृत्व भीम आर्मी के मनोज भारती कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में नीला झंडा लेकर शहर के मुख्य मार्गाें का भ्रमण किया।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि चेतना यात्रा का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा को बनाए रखने के लिए बहुजन समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नवादा में बारिश के कारण कई लोगों का घर ध्वस्त होने से बेघर हो गए। इसके लिए शीघ्र मुआवजा देने की मांग सरकार से की। इसके अलावा हिसुआ, रजौली, ओढ़नपुर व सोनसिहारी आदि इलाकों में बेघर हुए लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई। बता दें कि भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत काला एवं प्रदेश सचिव गौरव गजराज की मोटरसाइकिल टीम द्वारा शुक्रवार को हिसुआ प्रखंड के मंझवे गांव से बहुजन चेतना यात्रा की शुरूआत की गई। चेतना यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हिसुआ बाजार का भ्रमण करते हुए नवादा शहर पहुंचे। इसके बाद पूरे शहर का भ्रमण कर बहुजन समाज व अल्पसंख्यकों को जागरूक करने का काम किया गया। मौके पर भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष नवीन रविदास,धर्मेंद्र राजवंशी, संजीव चौधरी, सकलदेव मांझी, रविशंकर पासवान, पिटू चौधरी, अमित राजवंशी, राजीव दास, रामविलास मांझी समेत सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।