7 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विभिन्न 7 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को रजौली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड।
नवादा। विभिन्न 7 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को रजौली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन के उपरांत मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आभा देवी ने कहा कि नवादा जिले के नारदीगंज, नरहट, रजौली प्रखंड को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है। केंद्र और बिहार की सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार के इस रवैया से किसानों की स्थिति काफी बदतर होती जा रही है। उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों को सुखाग्रस्त घोषित कर तत्काल राहत-सहायता चलाए जाने की मांग की।
धरना उपरांत जिला अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ से मिलकर सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें रजौली प्रखंड को शीघ्र सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने, किसानों का सभी प्रकार का कर्ज माफ करने, किसानों की मालगुजारी वसूली पर रोक लगाने, किसानों का बिजली बिल माफ करने, किसानों को ¨सचाई हेतु बिजली 20 घंटा लगातार देने, मजदूरों का पलायन रोकने के लिए मनरेगा के तहत सभी पंचायत में काम चलाने, किसानों को डीजल सब्सिडरी की राशि बढ़ाना आदि शामिल था। बीडीओ ने कहा कि इस मांग पत्र को वरीय पदाधिकारी को शीघ्र ही भेजा जाएगा। धरना कार्यक्रम का संचालन इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बालकृष्ण प्रसाद यादव ने किया। मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष आनंद कश्यप, डॉक्टर निजामुद्दीन, अनावर उल हक, नरेश राम, अरुण कुमार ¨सह, अर्जुन ¨सह,महेश ¨सह, राजा राम ¨सह, बालेश्वर प्रसाद,रामनरेश ¨सह,बृजनंदन ¨सह, परमेश्वर दयाल, पूर्व मुखिया राम अवतार यादव, विधायक प्रतिनिधि राम लखन प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, जिला परिषद सदस्य नरेश चौधरी, प्रमोद राजवंशी, राजेश कुमार, रामस्वरूप प्रसाद, सोना देवी, प्रमोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अर¨वद कुमार, नवल राजवंशी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।