Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन समारोह आयोजित

नवादा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पार्टी के नवादा जिला कार्यालय में शनिवार को मनाया गया। इस दौरान गरीबों के बीच मास्क सैनिटाइजर व दवा किट का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM (IST)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन समारोह आयोजित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन समारोह आयोजित

नवादा : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पार्टी के नवादा जिला कार्यालय में शनिवार को मनाया गया। इस दौरान गरीबों के बीच मास्क , सैनिटाइजर व दवा किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने की। जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी के जन्म से लेकर उनकी शिक्षाक और राजनीति में आने के साथ उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि पिता की तरह राजनीति में नहीं आना चाहते थे। कई साल तक इससे काफी दूर रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग व परिस्थितियों के के कारण उन्हें राजनीति में आना पड़ा। शिक्षाविद व कांग्रेस नेता डॉ अनुज सिंह ने कहा कि युवा नेता होने के कारण राहुल गांधी खुले विचारों और प्रगतिशील मानसिकता वाले व्यक्ति हैं। वे एक समझदार और जुझारू नेता है। वे सच्चाई के साथ चलने वाले नेता हैं। चाहे जो भी परिस्थितियां आए सब का सामना करते हुए पार्टी को संगठित करने का काम कर रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान ने राहुल गांधी को देश का भविष्य बताया। कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर मिठाईयां भी बांटी और उनके दीर्घायू होने की कामना की। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी रोहित सिन्हा, अक्षय कुमार उर्फ गोरेलाल सिंह, राजीक खां, अंजनी कुमार पप्पू, रंजीत कुमार ,मनीष कुमार, रामरतन गिरी, मो.फखरुद्दीन अहमद अली, मोहन चौधरी ,सैयद समीर कवि, राजेश यादव, अजमत खान, प्रमोद कुमार, जागेश्वर पासवान, नवीन पासवान, मो. सद्दाम ,राजा, प्रवीण कुमार ,पंकज कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार पासवान उर्फ डीसी की अध्यक्षता मालगोदाम स्थित डीसी नगर में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गई। और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। मौके पर संतोष कुमार, प्रमोद सिन्हा, शुभम कुमार, मनोज पासवान, संदीप कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे। पार्टी कार्यालय के अलावा डॉ अनुज सिंह ने एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह यादव और उपाध्यक्ष राहुल कुमार के साथ कई स्थानों पर मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। उन्होंने नवादा शहर के आसपास कुंती नगर, खरीदी बिगहा, बुधौल आदि गांवों और मुहल्लों में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण करवाया। मास्क और सैनिटाइजर प्राप्त कर क्षेत्र की आम जनता ने राहुल गांधी को ढेरों आशीर्वाद दिया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता संजय कुमार, अखिलेश सिंह, नवीन पासवान , पप्पू सिंह और संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.