Move to Jagran APP

आसमान में छाए रहे बादल, हवा ने फिजा में घोली ठंड

नवादा जिले में भी सोमवार को बंगाल की खाड़ी से उठे पेथाइ चक्रवात का असर देखने को मिला। दिन

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 08:56 PM (IST)
आसमान में छाए रहे बादल, हवा ने फिजा में घोली ठंड
आसमान में छाए रहे बादल, हवा ने फिजा में घोली ठंड

नवादा जिले में भी सोमवार को बंगाल की खाड़ी से उठे पेथाइ चक्रवात का असर देखने को मिला। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बह रही हवा ने भी फिजा में ठंड घोलने का काम किया। बारिश की चंद बूंदें भी जमीन पर उतरी। मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव के चलते लोगों ने ठंड का अनुभव किया। जिससे जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा है। छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गों को ठंड के चलते परेशानी हुई। कई लोग सुबह में देर तक बिस्तर में दुबके रहे। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य बनी रही। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस आंका गया। मंगलवार से लगातार तापमान में गिरावट होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है और अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान 8 से 6 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

loksabha election banner

ऊनी कपड़ों का बाजार हुआ गर्म

- ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म व ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। दुकानों में ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ देखी गई। अगले कुछ दिनों में शीतलहरी शुरू होने के मद्देनजर लोगों ने जैकेट, स्वेटर, मफलर, टोपी, रजाई, कंबल आदि की खरीदारी की। शहर के मेन रोड, विजय बाजार, अस्पताल रोड सहित अन्य स्थानों पर गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों में लोगों की भीड़ दिखी। स्थाई दुकानों के साथ ही फुटपाथों पर भी गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। विभिन्न प्रकार की दर पर नए-नए लुक के गर्म कपड़े बाजार में उपलब्ध हैं। जहां लोग अपने हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.