Move to Jagran APP

बिहार के विकास के लिए काफी राशि दे रही केंद्र सरकार : सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 1990 से लगातार 15 वर्षों तक बिहार की सत्ता पर पति-पत्नी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 06:29 AM (IST)
बिहार के विकास के लिए काफी राशि दे रही केंद्र सरकार : सीएम
बिहार के विकास के लिए काफी राशि दे रही केंद्र सरकार : सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 1990 से लगातार 15 वर्षों तक बिहार की सत्ता पर पति-पत्नी का राज रहा। तब बिहार का बजट 24 हजार करोड़ था। 2005 में मेरी सरकार बनी, अब बजट बढ़कर 2 लाख करोड़ हो गया है। केन्द्र की मोदी सरकार बिहार के विकास के लिए काफी राशि दे रही है। वे गुरुवार को वारिसलीगंज प्रखंड के माफीगढ़ में लोजपा प्रत्याशी चंदन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को पुन: भारत का प्रधानमंत्री है। इसके लिए एनडीए प्रत्याशी को वोट दें। देश और राज्य के विकास को रफ्तार मिलेगा।

loksabha election banner

उन्होंने न्याय के साथ विकास की चर्चा करते हुए कहा कि जबसे बिहार में मेरी सरकार बनी बिहार के विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दिया हूृं। परिणाम है कि आज शहर से लेकर गांव-कस्बा तक चकाचक सड़कें हैं। बिजली और पानी की मुकम्मल व्यवस्था की जा चुकी है। सीएम ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अब हर गरीब की झोपड़ियों तक बिजली पहुंच चुकी है, इसलिए लालटेन की आवश्यकता नहीं रह गई है। विकास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि पहले गरीबों की बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी, अब इन 13 वर्षों के कार्यकाल में बिहार की बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहराने लगी हैं। चाहे साइकिल, पोशाक योजना का असर हो या फिर नौकरियों में महिलाओं का आरक्षण, राज्य में महिला विकास को काफी गति मिली है। आज सिपाही बहाली, शिक्षक की नौकरी या फिर जीविका समूहों का गठन में महिलाओं की संख्या काफी बढ़ गई है, जो राज्य के विकास का द्योतक है। सीएम ने केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हर गरीब किसान को प्रति वर्ष तीन किस्तों में 6 हजार रुपये, बिहार में एनएच का विकास, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन समेत अन्य क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि वे केन्द्र और बिहार के विकास कार्यो की मजदूरी मांगने पहुंचे हैं। 11 अप्रैल को चुनाव होना है। उस दिन छठ का प्रथम अ‌र्ध्य है, आप सभी लोग मतदान जरुर करें। इससे पूर्व सभा को पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर ने भी संबोधित किया। विधायक अरूणा देवी ने वारिसलीगंज का बंद चीनी मिल खोलने की मांग की, जिसपर जन समुदाय ने ताली बजाकर जोरदार स्वागत किया। सभा को एमएलसी सह जदयू जिलाध्यक्ष सलमान रागीब, पूर्व विधायक प्रदीप महतो, प्रवक्ता संजय यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष शषिभूषण कुमार बबलू, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, इकबाल हैदर खां मेजर, सियाराम सिंह, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष राजाराम सिंह, टुनटुन यादव, आफताब अंजुम, राजकिशोर दांगी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सहदेव यादव, रामधनी कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत बमबम ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.