Move to Jagran APP

महिलाओं को सुरक्षा देने में केंद्र सरकार नाकाम : फरहत

3 फरवरी को पटना में होने वाली जन आकांक्षा रैली की सफलता को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 07:17 PM (IST)
महिलाओं को सुरक्षा देने में केंद्र सरकार नाकाम : फरहत
महिलाओं को सुरक्षा देने में केंद्र सरकार नाकाम : फरहत

3 फरवरी को पटना में होने वाली जन आकांक्षा रैली की सफलता को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी कार्यालय में रविवार को महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मीना देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष फरहत जबीर शकील और पार्टी जिलाध्यक्ष आभा देवी ने भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इसे सफल बनाने में पूरी ताकत लगा दें। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि, केंद्र सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है। लोग रैली में शामिल होकर अपने हक की आवाज बुलंद करें। मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामनरेश ¨सह, निवेदिता ¨सह, आनंद कश्यप, गो¨वद तिवारी, एजाज अली मुन्ना, नीलम कुमारी, माधुरी कुमारी, चंपा कुमारी, संगीता, सरिता, सुषमा आदि उपस्थित थे। गांवों के लिए रवाना किया प्रचार रथ

loksabha election banner

- जन आकांक्षा रैली की सफलता को लेकर परिसदन से प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष फरहत जबीर शकील ने प्रचार रथ को गांवों के लिए रवाना किया। रथ के साथ कांग्रेसियों ने नवादा शहर का भ्रमण किया। पूर्व प्रत्याशी निवेदिता ¨सह, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रभाकर झा ने रथ रवाना करते हुए कहा कि सभी गांवों में जाकर लोगों को रैली में शामिल होने का अनुरोध किया जाएगा। मौके पर विजय कुमार, रवि सिन्हा, राम सागर ¨सह, ¨रकू देवी, सुषमा देवी, सुलेखा देवी, ¨पकी देवी, रंजू देवी, शीला देवी, मनोरमा देवी, कुंती देवी आदि उपस्थित थीं। शहर में चलाया जनसंपर्क अभियान

- कांग्रेस जिला अध्यक्ष आभा देवी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। वीआइपी कोलोनी में पार्टी नेता मनीष ¨सह के घर पर कार्यक्रम आयोजित कर रैली की सफलता पर विचार-विमर्श किया। पार्टी के नगर महासचिव राजू यादव ने अपनी ओर से रैली में 50 से अधिक वाहनों को पटना ले जाने की घोषणा की। मौके पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामनरेश ¨सह, वरीय नेता रोहित सिन्हा, आनंद कश्यप, रजनीकांत दीक्षित, नगर अध्यक्ष नदीम हयात, यदु यादव, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे। हिसुआ में कांग्रेसियों ने की बैठक

संसू, हिसुआ : जन आकांक्षा रैली की सफलता को लेकर नरहट रोड स्थित शिवाला परिसर में कांग्रेसियों ने बैठक की। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पारस नाथ ¨सह ने की। रैली के लिए पंचायतों में कमेटी गठित कर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मौके पर विजय कुमार, अभय ¨सह, बांके ¨सह, राजकुमार, विपिन कुमार, मनोज कुमार, नौशाद आलम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.