कालाबाजारी के आरोप में डीलर पर प्राथमिकी
जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के डेरमा गांव के जन वितरण दुकानदार के विरुद्ध प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सरोज कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के डेरमा गांव के जन वितरण दुकानदार के विरुद्ध प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सरोज कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की है। आरोप है कि डेरमा पीडीएस विक्रेता सकलदेव यादव ने मार्च का खाद्यान्न लाभुकों के बीच वितरण न कर कालाबाजारी कर दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नौशाद आलम सिद्दीकी द्वारा की गई जांच में इसकी पुष्टि हुई। खाद्यान्न की कालाबाजारी पिकअप से की गई है, जिसका वीडियो क्लिप मौजूद है। दुकान का ताला तोड़ की गई जांच में भी खाद्यान्न नहीं मिलने से कालाबाजारी की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष ने कांड संख्या 169/20 दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की है। आरोपित दुकानदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस प्रखंड में लॉकडाउन की अवधि में दूसरे डीलर पर प्राथमिकी हुई है। इसके पूर्व जहाना गांव के डीलर पर प्राथमिकी हुई थी।