सीएए के समर्थन में निकाली गई आभार यात्रा
नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में रजौली बाजार में शुक्रवार को आभार यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाजार स्थित ठाकुरबारी के समीप से यात्रा का शुभारंभ हुआ।
नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में रजौली बाजार में शुक्रवार को आभार यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाजार स्थित ठाकुरबारी के समीप से यात्रा का शुभारंभ हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने सीएए के समर्थन में नारेबाजी की और सीएए व एनआरसी को देश हित में बताया। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पक्ष में खूब नारेबाजी की। इस दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष से बाजार गूंजता रहा।
जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे बाजार का भ्रमण किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन सिंह एवं विहिप एवं बजरंग दल के संरक्षक पिटू कुमार वर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर लोग जुलूस में शामिल हुए। बजरंगबली चौक पर सभा का आयोजन किया गया। जहां पूर्व विधायक कन्हैया कुमार, भाजपा नेता अर्जुन राम, बजरंग दल के जितेंद्र प्रताप जितू आदि ने संबोधित किया। कहा कि एनआरसी और सीएए देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस बिल का विरोध करने वाले दलों को जनता जवाब देगी। यह कानून देश के लिए है और देश के लोग इस कानून की मांग काफी दिनों से कर रहे थे। जुलूस पूरे बाजार का भ्रमण कर पुन: ठाकुरबाड़ी के समीप समाप्त किया गया। मौके पर संजय कुमार अधिवक्ता, सुबोध कुमार, अमावां मंडल अध्यक्ष शिवशंकर कुमार, सिरदला के मंडल अध्यक्ष रामविलास वर्मा, मेसकौर के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, कविद्र कुमार उर्फ बिल्लू, महेश राय, मोहन गुप्ता, रामस्वरूप यादव, नुनु राजवंशी, पिटू वर्मा, संदीप वर्मा, अजय सिंह, अरविद कुमार, नीरज कुमार, विकास सोलंकी, नवीन कुमार, गौरव कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
--------------------
सभी धर्मों के लोगों के लिए हितकर है नागरिकता संशोधन बिल :
संसू, कौआकोल : सीएए के समर्थन में कौआकोल में जुलूस निकाला गया। जिसमें भाजपा, बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिसद के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कौआकोल के जेपी चौक से निकाला गया यह जुलूस कौआकोल एवं रानीबाजार के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ पुन: जेपी चौक पर जाकर खत्म हो गया। इस जुलूस में युवाओं की संख्या सबसे अधिक देखी गई। लोग हाथों में भगवा झंडे के साथ तिरंगा भी थामे थे। जुलूस की समाप्ति के पूर्व नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार विधान सभा में सचेतक व हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक हर धर्म के लोगों के हित में है। कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेककर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक लागू कर सरकार ने अच्छा कार्य किया है, इसलिए इस विधेयक का सभी को समर्थन करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि एनआरसी कानून देश हित में सही है। इसमें भेदभाव की कहीं कोई बात ही नहीं है। जुलूस को रामानुज कुमार, बिगन सिंह, कौआकोल पूर्वी मण्डल के भाजपा अध्यक्ष अमित कुमार, पश्चिमी मंडल के भाजपा अध्यक्ष अशोक सिंह, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक मुकेश कुमार, विश्व हिदू परिषद के अभिमन्यु कुमार, सूर्यकांत निराला, डॉ. चंद्रिका प्रसाद, सोनू कुमार, ज्योतिष कुमार, अजित कुमार वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।