मो. आदिल बने भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष
भीम आर्मी की बैठक मंगलवार को गो¨वदपुर बाजार में मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में हुई।
भीम आर्मी की बैठक मंगलवार को गो¨वदपुर बाजार में मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष कमलेश राणा, प्रदेश महासचिव विजय चौधरी भीम आर्मी, गौरव गजराज, अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, ¨पटू पासवान, रितिक राज, शम्भू राव, धर्मदेव पासवान की देखरेख में कमेटी गठित हुई। सर्वसम्मति से मो. आदिल जमाल को संगठन का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं शिबू अम्बेडकर को उपाध्यक्ष, विपिन कुमार को सचिव, रामोतार रविदास को कोषाध्यक्ष, श्रवण कुमार को मीडिया प्रभारी, उजाला कुमार को उपसचिव बनाया गया। संगठन के राजबल्लव पासवान व कमलेश राणा ने कहा कि देश में अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ गया है। इसके खिलाफ कोई भी राजनैतिक पार्टी पहल नहीं कर रही है। लिहाजा लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष मो. आदिल ने कहा कि 21 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में रैली होगी, जिसमें भीम आर्मी प्रमुख भाई चंद्रशेखर आजाद भाग लेंगे। उन्होंने लोगों से रैली को सफल बनाने की अपील की। मौके पर सुखदेव पासवान, सकिल अहमद, कमाल, साकिर हुसैन, ताहिर हुसैन, कल्याण बौद्ध, रॉकी, अभय जैकी, अकबरपुर के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।