धूमधाम से हुई शादी, मंडप से उठकर दुल्हन ने लगा ली फांसी ...जानिए कारण
बिहार के नवादा में धूमधाम से शादी के बाद दुल्हन ने मंडप से उठकर फांसी लगा ली। इसका कारण दुल्हा की 10 लाख रुपये व गाड़ी कर मांग बताया जा रहा है।
नवादा [जेएनएन]। धूमधाम से शादी हुई, लेकिन दुल्हन ने उसी रात विवाह मंडप से उठने के बाद सुसाइड कर लिया। घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर चौधरी नगर मोहल्ले में गुरुवार की देर रात हुई। घटना का कारण दुल्हा द्वारा दुल्हन के पिता से दहेज में 10 लाख रुपये व गाड़ी कर मांग बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नरहट प्रखंड क्षेत्र के पांडेबिगहा के अर्जुन चौधरी की पुत्री सुप्रिया उर्फ प्रियंका की शादी गुरुवार की रात सुरेश चौधरी के पुत्र कृष्ण कुमार सुधाकर के साथ हुई। शादी के दौरान चुपचाप दिख रही दुल्हन ने विवाह मंडप से उठने के बाद मौका देखकर फांसी लगाकर की सुसाइड कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। शुक्रवार कर सुबह पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। इस बीच मृतक के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार वर पक्ष की 10 लाख नकद व वाहन की मांग को पूरा नहीं करने के कारण बेटी तनाव में थी। इसी कारण उसने शादी के चंद घंटों बाद ही घटना को अंजाम दिया।