Move to Jagran APP

बूथ निरीक्षण में खुल रही स्कूलों की कलई

आम चुनाव को ले इन दिनों जिले के सभी प्रखंडों में बूथों का भौतिक सत्यापन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 06:41 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 08:07 PM (IST)
बूथ निरीक्षण में खुल रही स्कूलों की कलई
बूथ निरीक्षण में खुल रही स्कूलों की कलई

आम चुनाव को ले इन दिनों जिले के सभी प्रखंडों में बूथों का भौतिक सत्यापन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। मकसद बुनियादी जरूरतों की पड़ताल करना है। ताकि मतदान के दिन मतदानकर्मियों व मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्याओं से दो-चार होना न पड़े। डीएम के निर्देश पर अधिकारी बूथों पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वैसे स्कूलों की कुव्यवस्था भी सामने आ रही है जहां बूथ है। कहीं विद्यालय बंद मिल रहा है तो कहीं बच्चों की उपस्थिति काफी कम दिख मिल रही है। कहीं-कहीं शिक्षक ही फरार मिल रहे हैं।

loksabha election banner

नारदीगंज प्रखंड में शनिवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण अधिकारियों ने किया। बीडीओ राजीव रंजन, जेएसएस दिनेश कुमार, बीआरपी अनिलेश कुमार जांच टीम में शामिल थे। इन अधिकारियों ने मध्य विद्यालय गोत्रायन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियो, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जानकी बिगहा, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हिरामन बिगहा, प्राथमिक विद्यालय भलुआ, माध्यमिक विद्यालय डोमावर, राजकीय बुनियादी विद्यालय कुझा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोत्रायन में छात्र-छात्राओं का उपस्थिति पंजी में हाजरी बना हुआ नहीं पाया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियो में प्रधानाध्यापक बिना सूचना के गायब पाए गए। छात्र-छात्राओं की पंजी में उपस्थिति दर्ज नहीं थी। ग्रामीणों एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष के द्वारा शिकायत किया गया कि प्रधानाध्यापक विद्यालय कभी-कभी आते हैं। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जानकी बिगहा में कक्षा 1 से 5 तक वर्ग पंजी के अनुसार छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 39 दर्ज किया गया था, जबकि उपस्थिति 21 थी। नवसृजित विद्यालय हिरामन बिगहा में चावल के अभाव में एमडीएम बंद पाया गया। उपस्थिति पंजी में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज नहीं थी। प्राथमिक विद्यालय भलुआ में 12.20 में अधिकारी पंहुचे तो विद्यालय बंद पाया गया। मध्य विद्यालय डोमावर में छात्रों की उपस्थिति पंजी में 81 दर्शाया गया था। जबकि 45 छात्र उपस्थित मिले। राजकीय बुनियादी विद्यालय कुझा का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों का निरीक्षण 10.45 से 12.18 तक किया गया। त्रुटि पाए गए विद्यालय के शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। संतोषजनक जबाब नहीं मिलने पर विभागीय करवाई की अनुशंसा की जाएगी।

दूसरी ओर पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को जब बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार ने विद्यालयों का निरीक्षण किया तो कई विद्यालय समय से पूर्व बंद मिला। कुछ स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई। इस बावत बीडीओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय उर्दू सुदनपुर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय राईस बंद पाया गया। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथियारी में एमडीएम बंद पाया गया। विद्यालय की दो शिक्षक मनोरमा सिन्हा व इंदु कुमारी फरार पाई गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकरीबरावां उर्दू में भी काफी अनियमितता पाई गई। कक्षा 5 से 8 तक में बच्चों की उपस्थिति नगण्य रही। पंजी पर अधिक बच्चों की उपस्थिति बनाई गई थी। उन्होंने विद्यालयों में पाई गई अनियमितता की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र में सात निश्चय योजना की जांच करने पहुंचे जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने रास्ते में पड़ने वाले कुछ स्कूलों की जांच करनी चाही तो समय पूर्व बंद मिला था। साफ है कि स्कूलों का संचालन सरकार के नियम कायदे की बजाय प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की मर्जी से संचालित होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.