केंद्रीय मंत्री के निधन पर भाजपाइयों ने जताया शोक
संसदीय कार्य एवं रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार की असामयिक निधन पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में
संसदीय कार्य एवं रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार की असामयिक निधन पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार बब्लू ने की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से देश, समाज एवं दल को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनके व्यक्तित्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 22 सालों में वे कभी भी चुनाव नहीं हारे। संयुक्त राष्ट्र में कन्नड़ में संबोधन करने वाले पहले नेता थे। बिहार से उनका विशेष लगाव रहा था। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष केदार ¨सह, महामंत्री अर¨वद गुप्ता, उपाध्यक्ष उमेश ¨सह प्रेमचंद पटियाला, जितेंद्र ¨सह, जितेंद्र पासवान, शिव कुमार गुप्ता, प्रणव भदानी, अजय ¨सह, दीपक कुमार, गौरव कुमार, भत्तु मांझी, महावीर चंद्रवंशी, अमित राय, राधेश्याम चौधरी, मनीष गो¨वद, सूर्यनारायण गुप्ता सहित आदि उपस्थित थे। रजौली में भी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार अधिवक्ता ने कहा कि अनंत कुमार का निधन भाजपा और देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मौके पर क¨वद्र कुमार बुल्लू, रंजन कुमार बब्लू, रंजय कुमार, गौरव कुमार, गगन ¨सह, मंटू ¨सह, ¨मटू ¨सह, ऋषि राजवंशी आदि उपस्थित थे। कौआकोल में राजद नेता सह कौआकोल पूर्वी के जिला पार्षद अजीत यादव, भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अमित कुमार, भाजयुमो के अध्यक्ष ज्योतिष कुमार, उदय ¨सह, प्रवीण कुमार, विश्वास विश्वकर्मा, बालदेव पांडेय, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव, लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष राणा हरिहर ¨सह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रभूषण ¨सह, जदयू नेता रामाश्रय ¨सह आदि ने शोक प्रकट किया है। अकबरपुर में प्रखंड अध्यक्ष रामस्नेही ¨सह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। मौके पर नेमदारगंज मंडल अध्यक्ष तपेश्वर ¨सह, रामाशीष ¨सह, विनोद कुमार राकेश, बृजनंदन प्रसाद, रंजीत कुमार उर्फ चमन, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्णवाल, कौशल कुमार पांडे, पप्पू ¨सह, अमरजीत कुमार, कमलेश तिवारी, निरंजन कुमार, मिथिलेश कुमार, मेराज खान, यमुना राजवंशी, गया राम, महादेव राम आदि उपस्थित थे।