बिहारशरीफ से भाजपा ने डॉक्टर सुनील को दोबारा दिया मौका
बिहारशरीफ। लंबे मंथन के बाद भाजपा ने सहयोगी दल जद यू के प्रत्याशियों की घोषणा के चौथे दिन बिहारशरीफ की एकमात्र सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी। भाजपा ने सिटिंग विधायक डॉ. सुनील पर ही दोबारा भरोसा जताया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 09:31 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 05:11 AM (IST)
बिहारशरीफ। लंबे मंथन के बाद भाजपा ने सहयोगी दल जद यू के प्रत्याशियों की घोषणा के चौथे दिन बिहारशरीफ की एकमात्र सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी। भाजपा ने सिटिंग विधायक डॉ. सुनील पर ही दोबारा भरोसा जताया है। याद दिला दें कि बीते 2015 के विधानसभा चुनाव के वक्त डॉ सुनील जद यू से भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने जदयू-राजद गठबंधन के खिलाफ यह निर्णय किया था और भाजपा को नालंदा जिले से एकमात्र सीट जीत कर दे दी थी। उस चुनाव में भाजपा अपनी परम्परागत राजगीर सीट हार गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें