विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार पर 'चक्रवात दाना' का असर दिखेगा या नहीं? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने

Published: Wed, 23 Oct 2024 07:46 AM (IST)

Bihar Weather चक्रवात दाना बंगाल की खाड़ी के तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में इसके तूफान ...और पढ़ें

बिहार पर दिख सकता है चक्रवात दाना का असर (जागरण)
बिहार पर दिख सकता है चक्रवात दाना का असर (जागरण)

HighLights

  1. बिहार में भी चक्रवात दाना का दिख सकता है असर
  2. चक्रवात दाना के चलते कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है

जागरण संवाददाता, नवादा/पटना। Bihar Weather News: बिहार में भी चक्रवात दाना का असर दिख सकता है।  लखीसराय,  नवादा, जमुई, बेगूसराय जिले में इसका प्रभाव दिख सकता है। मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान में आज से अगले एक-दो दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। लोगों को इसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

खेती को नुकसान पहुंचा सकती है तेज बारिश

हालांकि, अभी के सीजन में जब खेतों में धान की फसल अच्छी तरह से करीब-करीब तैयार है। वैसे में अत्यधिक तेज हवा व वर्षा खेती को नुकसान पहुंचा सकता है। इस बीच जिले के कौआकोल, सोखोदेवरा के मौसम विज्ञानी रोशन कुमार ने किसानों, मजदूरों, आमजनों सभी से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।

इन 4 जिलों में तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना

खराब मौसम के बीच वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। लिहाजा, वर्षा के दौरान घरों में सुरक्षित रहें। इन 4  जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

कहां पहुंचा चक्रवाती तूफान

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर की सुबह साढ़े आठ बजे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवसाद छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम- उत्तर, पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। जो कि पारादीप ओडिशा से लगभग 700 किलोमीटर दक्षिण पूर्व सागर द्वीप से 750 किलोमीटर दक्षिण पुरी और खेपूमारा बांग्लादेश से 730 किलोमीटर दक्षिण पूर्व है। इसके 23 अक्टूबर को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की संभावना है।

24 अक्टूबर की सुबह बंगाल की खाड़ी में तूफान में तब्दील होने की संभावना

इसके बाद यह उत्तर- पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। यह गंभीर चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर की रात्रि या 25 अक्टूबर की सुबह को पूरी और सागर द्वीप के बीच उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा। जिसकी गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है

बारिश के पूर्वानुमान में यह कहा गया है कि मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। ऐसे में नवादा जिले के किसानों को सतर्क करते हुए खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। संभावित है कि उस दिन नवादा जिले में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा बहे। कुछ स्थानों पर तेज अथवा मध्यम वर्षा भी दर्ज हो सकती है। वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इस मौसम से फसल क्षति की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड कब देगी दस्तक? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने

Bihar Weather Today: बिहार में बदलने लगा मौसम, हवाओं ने बदली दिशा; ठंड को लेकर पढ़ें IMD का नया अपडेट