भीम आर्मी सदस्यों ने दिखाया समाजिक समरसता
समाजिक समरसता का भाव दिखाते हुए भीम आर्मी संगठन के सदस्य सुरेन्द्र दवगर ने रविवार को द्ध
नवादा। समाजिक समरसता का भाव दिखाते हुए भीम आर्मी संगठन के सदस्य सुरेन्द्र दवगर ने रविवार को मुस्लिम महिला रविना खातून को खून देकर उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार हिसुआ डीह निवासी विगन मियां की बहन करीब एक सप्ताह से मियादी बुखार से पीड़ित है। खून की कमी से भी वह जूझ रही थी। चिकित्सकों ने परिजनों को खून की व्यवस्था करने की सलाह दी थी। ब्लड बैंक में उनके ग्रुप का खून नहीं मिलने पर पति मो. हाशिम ने सगे संबधी से संपर्क किया। सगे संबंधी का खून नहीं मिलने पर पति ने भीम आर्मी के अध्यक्ष कमलेश राणा से संपर्क साधा। अध्यक्ष ने तत्काल अपने सदस्य सुरेन्द्र दवगर से खून दिला पीड़ित महिला की जान बचाई। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष कमलेश राणा, सदस्य नवीन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सहित दर्जन भर सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों को आर्मी के सदस्य खून के अलावा अन्य सहायता भी करते रहेंगे।