Move to Jagran APP

बघना गांव में जलजमाव से स्थिति बनी नारकीय

नवादा। थाना के बघना गांव में जल-जमाव की समस्या से लोग परेशान हैं। जलजमाव से बीच गांव में स्थिति

By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 06:36 PM (IST)
बघना गांव में जलजमाव से स्थिति बनी नारकीय

नवादा। थाना के बघना गांव में जल-जमाव की समस्या से लोग परेशान हैं। जलजमाव से बीच गांव में स्थिति नारकीय बनी हुई है तथा संक्रामक रोग फैलने की आशंका प्रबल हो गयी है। प्राप्त समाचार के अनुसार बघना गांव में 10 वर्ष पूर्व पंचायत समिति मद से नाली निर्माण कराया गया था। उस नाली से दो दर्जन से अधिक लोगों के घरों का पानी बाहर निकलता है। परन्तु गांव के कथित दबंग लोग रविन्द्रनाथ सिन्हा, सहदेव प्रसाद ने नाली तोड़कर भूमि अतिक्रमण कर मकान बना रहे हैं। जिससे गांव में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। नाली का गंदा पानी की निकासी नहीं होने से गांव की स्थिति नारकीय बन गयी है तथा संक्रामक बिमारियां फैलने की प्रबल सभंवना हो गयी है।

loksabha election banner

इस बारे में कई बार अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष के पास लिखित आवेदन देकर उचित न्याय की गुहार लगायी गयी। परन्तु प्रशासन द्वारा ठोस पहल नहीं किये जाने के कारण ग्रामीणो में रोष व्याप्त है। उमेश यादव, अरविन्द कुमार, लखन यादव, आदि ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा का पानी बीच गांव में जमे रहने से कई मकान ध्वस्त हो सकता है। तथा बीमारियां फैल सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.