120 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
रोह बाजार के आंबेडकर चौक से पुलिस ने एक धंधेबाज को 120 पाउच देसी मसालेदार शराब के सा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 01:17 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 01:17 AM (IST)
रोह बाजार के आंबेडकर चौक से पुलिस ने एक धंधेबाज को 120 पाउच देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया। धंधेबाज रोह बाजार का ही रहने वाला है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सुचना के आधार पर की। पुलिस को गिरफ्तार धंधेबाज ने अपने सहयोगी का नाम भी बताया। जिसमें गिरफ्तार धंधेबाज अनिल मांझी ने अपने सहयोगी छोटू कुमार का नाम बताया। छोटू कुमार मनियोचक के प्रभु यादव के बेटा है। रोह के प्रभारी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर शराब धंधेबाज अनिल मांझी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें