अखिल भारतीय दांगी संघ का प्रांतीय चुनाव पांच चरणों में
अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ का बिहार प्रांतीय चुनाव 5 चरणों में आयोजित होगा।
अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ का बिहार प्रांतीय चुनाव 5 चरणों में आयोजित होगा। जिसमें 11 जिले के 19 मतदान केंद्रों पर दांगी समाज से जुड़े लोग अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 24 नवंबर तक होगा। 25 नवंबर को मतगणना एवं विजयी प्रत्याशियों की घोषणा पटना में की जाएगी। नवादा जिले में चुनाव के लिए जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल फतेहपुर मोड़ को मतदान केंद्र बनाया गया है। नवादा जिले के 557 मतदाता 23 नवंबर को मतदान करेंगे। इसी तरह नालंदा जिला के मतदाता भी इसी मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इस मतदान केंद्र के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव का चुनाव होना है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विरेंद्र दांगी, अखिलेश दांगी एवं राकेश दांगी उम्मीदवार हैं। प्रदेश महासचिव पद के लिए शिवनंदन ¨सह दांगी, अरुण दांगी और विनीत दांगी उम्मीदवार हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए जय प्रकाश दांगी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। चुनाव समिति के सचिव शत्रुघ्न प्रसाद ¨सहा ने शांतिपूर्ण मतदान करवाने की अपील की है। नवादा जिला के सचिव पद के लिए प्रत्याशी शिवनंदन ¨सह दांगी गांव- गांव संपर्क कर लोगों अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। द्वारिका प्रसाद दांगी, कृष्ण देव प्रसाद दांगी, राकेश बिहारी, विपिन कुमार दांगी, प्रशांत दांगी, दिलीप दांगी, अर¨वद कुमार दांगी, मनोज दांगी, ¨प्रस प्रभात, प्रवीण कुमार, अनुरूद्ध दांगी, शिवनंदन ¨सह दांगी ने मतदान जनतांत्रिक तरीके से करवाने की बातें कही है।