शराबी युवक ने वारिसलीगंज के उप प्रमुख का सिर फोड़ा
बुधवार की शाम रोह प्रखंड मुख्यालय बाजार में शराबी युवक ने डंडे से वारिसलीगंज के प्रखंड उप प्रमुख अमरेश शर्मा का सिर फोड़ दिया।
बुधवार की शाम रोह प्रखंड मुख्यालय बाजार में शराबी युवक ने डंडे से वारिसलीगंज के प्रखंड उप प्रमुख अमरेश शर्मा का सिर फोड़ दिया। उप प्रमुख ने बताया कि वे अपनी पत्नी व बच्चे के साथ अपने ससुराल रोह के मोरमा गांव जा रहे थे। बाइक में पेट्रोल काफी कम था। इसलिए वह बाइक में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रोह बाजार में शराब के नशे में धुत्त रहे युवक के हाथ का डंडा उनके बच्चे को लग गया। उप प्रमुख ने युवक को डंडा ठीक से रखने को कहा। जिसके बाद युवक ने उनके सिर पर डंडा से प्रहार कर दिया। जिससे उनका सर फट गया। रोह पीएचसी में उप प्रमुख का प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना के बाद रोह थाने की पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।