पानी के अभाव में प्रभावित हो रही अरहर और बांस की खेती
प्रखंड के विभिन्न गांवों में मौसम की बेरूखी और पानी के अभाव के कारण किसानों की बांस और।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 10:41 PM (IST)
प्रखंड के विभिन्न गांवों में मौसम की बेरूखी और पानी के अभाव के कारण किसानों की बांस और अरहर की खेती प्रभावित होने लगी है। धान की फसल इस वर्ष अच्छी नहीं होने के कारण विकल्प के तौर पर लगाए गए दलहन फसलों पर संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। जिसे लेकर किसानों की ¨चता बढ़ती जा रही है। किसान अनिल ¨सह, उमेश ¨सह, अजय कुमार, अमरेंद्र ¨सह, विनोद ¨सह आदि ने बताया कि खरीफ फसल की मार झेलने के बाद खून पसीना एक कर अरहर फसल को लगाया गया, परन्तु पानी के अभाव में पौधे जलना शुरू हो गया है। जबकि बांस की वृद्धि एवं पत्ते जलकर बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। फसलों को लगाने वाले किसानों की बेचैनी बढ़ने लगी है। साथ ही रोजी रोटी और परिवार का भरण पोषण की ¨चता सताने लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें