Move to Jagran APP

रोह के क्वारंटाइन सेंटर में 93 प्रवासी मजदूर पहुंचे

प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर विद्यालय में प्रवासी मजदूरों को रखने के लिए बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में व्यवस्था को अपडेट किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 May 2020 10:07 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 06:07 AM (IST)
रोह के क्वारंटाइन सेंटर में 93 प्रवासी मजदूर पहुंचे
रोह के क्वारंटाइन सेंटर में 93 प्रवासी मजदूर पहुंचे

प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर विद्यालय में प्रवासी मजदूरों को रखने के लिए बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में व्यवस्था को अपडेट किया जा रहा है। पहले से जर्जर शौचालय की मरम्मत कराई जा रही है। अलग से नया शौचालय भी बनवाया जा रहा है। चापाकल लगाने का कार्य में भी तेजी दिखा। सुबह 10 बजे ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकिशोर प्रसाद के निर्देश पर नए आए 23 लोगों को डॉ. सतीश कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने जांच की। सभी की थर्मल स्क्रीनिग की गई। जिसमें सभी को सही पाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से क्वारंटाइन सेंटर को सैनिटाइज किया गया। दोपहर में बीडीओ रामपुकार यादव के नेतृत्व में बैठक कर रणनीति तय की गई। आए दिन धीरे-धीरे प्रवासी मजदूरों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रशासन भी चौकन्ना है। अब तक 93 प्रवासी मजदूर क्वारंटाइन हो चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी प्रवासी मजदूरों को शारीरिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.