क्वारंटाइन सेंटर से आजाद होने पर होम क्वारंटाइन में भेजे गए 575 प्रवासी
जिले के क्वारंटाइन सेंटरों में 14 दिनों तक रह चुके प्रवासियों को अब वहां से छुट्टी उन्हें घर के लिए भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।
जिले के क्वारंटाइन सेंटरों में 14 दिनों तक रह चुके प्रवासियों को अब वहां से छुट्टी उन्हें घर के लिए भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। रविवार को वैसे 575 प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर से आजाद किया गया। हालांकि उन्हें 21 दिनों की अवधि पूरा करने के लिए अगले एक सप्ताह तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा। क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त होने वालों को विदाई के पूर्व स्वस्थ्य होने का प्रमाण पत्र भी दिया गया।
इस बीच जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने क्वारंटाइन सेंटर व आइसोलेशन वार्डों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वे त्रिवेणी बीएड कॉलेज, कुंती नगर में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां की व्यवस्था से अवगत हुए। पाया कि आइसोलेशन वार्ड में रह रहे संक्रमितों की इम्यूनिटि बढ़ाने के लिए प्रचुर मात्रा में दवा उपलब्ध है। आइसोलेशन वार्ड में रह रहे संक्रमितों को किसी प्रकार की कमी न रह जाए इसका ख्याल रखने को कहा गया। भोजन, पानी, मास्क, सैनिटाइजर, मच्छरदानी, मनोरंजन का साधन आदि का उत्तम प्रबंध इस सेंटर पर उपलब्ध कराया गया है। डीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में सुधा का सूखा दूध 25 किलो मुहैया कराया गया है। ताकि प्रवासी श्रमिकों के लिए दूध, चाय एवं बच्चों के लिए दूध की आपूíत की जा सके। इधर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार ने बताया कि हुनर की खोज के तहत अब तक जिले में कुल 96 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिसमें कुछ लोगों ने अपना सुझाव भी दिया है।