क्वारंटाइन अवधि पूरा होने पर 1274 लोगों को भेजा गया घर
अपर समाहर्ता ओम प्रकाश ने बताया कि प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। अब तक प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर में 9 हजार 459 प्रवासी रह रहे थे।
अपर समाहर्ता ओम प्रकाश ने बताया कि प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। अब तक प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर में 9 हजार 459 प्रवासी रह रहे थे। जिसमें 1274 प्रवासियों को क्वारंटाइन अवधि पूरा होने के बाद घर वापस भेज दिया गया है। क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करने वालों में 791 महिलाएं भी हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में पंचायत स्तर पर कुल 303 क्वारंटाइन सेंटर संचालित हैं। क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। 576 मजदूरों को जॉब कार्ड निर्गत किए गए हैं, जिसमें 485 मजदूरों ने काम की मांग की है। जल्द ही उन्हें मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराया जाएगा। क्वारंटाइन सेंटर पर 325 पौधरोपण किए गए हैं। सभी क्वारंटाइन कर रहे 4 हजार 540 प्रवासियों का बैंक खाता नंबर और आइएफएससी कोड लिया गया है। हुनर की खोज अभियान के तहत 112 लोगों ने निबंधन कराया है। अब तक 405 लोगों को वाहन पास निर्गत किए गए हैं। आंकड़ें एक नजर में
एकत्रित सैंपल - 1014
कुल पॉजिटिव - 40
स्वस्थ हुए - 04
आइसोलेशन वार्ड में - 36