युवक ने फांसी लगाकर की खुदकशी, पुलिस जांच में जुटी
बिहारशरीफ। कतरीसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सुरेंद्र राउत के 20 वर्षीय पुत्र चुन्नू कुम
बिहारशरीफ। कतरीसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सुरेंद्र राउत के 20 वर्षीय पुत्र चुन्नू कुमार ने छत की कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। युवक का शव पंखे से लटक रहा था। मामला खुदकुशी का बताया जा रहा है। खुदकुशी की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रेम संबंध में विफलता से लेकर कई तरह के कयास लगाए जाए रहे हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस वहां गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। कहा कि युवक का मोबाइल खंगाला जाएगा। तमाम आउटगोईंग व इनक¨मग नंबरों का पता किया जाएगा और इसके बाद ही कोई तथ्य सामने आएगा।
इधर, परिजनों की मानें तो चुन्नू ने रविवार को रात में ही फांसी लगा ली थी। सुबह जब लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। अंत में दरवाजा तोड़कर लोग अंदर दाखिल हुए तो उसका शव कुंडी में गमछे से झूलता मिला। युवक की आंख बाहर आ गई थी और जीभ दात में फंसा था। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। बेटी को साथ लेकर वर ढूंढ़ने दिल्ली गए थे मां-पिता : ग्रामीणों ने बताया कि चुन्नू घर में अकेला था। उसके पिता सुरेंद्र राउत व मां अपनी छोटी बेटी के रिश्ते की बात करने दिल्ली गए थे। बेटी भी साथ गई थी। दिल्ली में सुरेन्द्र राउत की भतीजी रहती है। चुन्नू की बड़ी बहन की शादी 4-5 साल पहले मुंगेर के संग्रामपुर में हो चुकी है। मां-पिता का इकलौता पुत्र था पटेल कॉलेज का छात्र चुन्नू : चुन्नू घर का इकलौता चिराग था। वह बिहारशरीफ के पटेल कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र था। उसकी मौत की खबर सुनते ही मां-पिता दिल्ली घर की ओर रवाना हो गए। पूरे गांव का चहेता था चुन्नू : ग्रामीणों ने बताया कि चुन्नू पूरे गांव का चहेता था।आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। यह किसी को समझ में नहीं आ रहा। पुलिस से लेकर परिजन तक वजह नहीं बता पा रहे हैं।