विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नालंदा के गिरियक में वारदात, 35 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या

By SUNIL KUMAR SINHAEdited By: Piyush Pandey
Published: Sun, 20 Sep 2026 03:55 PM (IST)

गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में रविवार को एक 35 वर्षीय युवक रंजीत चौधरी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस। (जागरण)

घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस। (जागरण)

HighLights

  1. गिरियक के आदमपुर गांव में युवक की हत्या।

  2. लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई वारदात।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम को भेजा।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में रविवार को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वार्ड संख्या-4 में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मरने वाला युवक 35 वर्षीय रंजीत चौधरी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस घटना के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच के बाद ही घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ स्वजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- बेगूसराय में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ईंट-पत्थर चले; कई पुलिसकर्मी चोटिल