Move to Jagran APP

संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में शांति और अमन की अहमियत का प्रचार प्रसार जरूरी : प्राचार्य

आयुध निर्माणी परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय राजगीर में मंगलवार को विश्व शान्ति दिवस मनाया गया। प्राचार्य अजय कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शान्ति आज पूरे विश्व की आवश्यकता है। संघर्ष आतंक और अशांति के इस दौर में शान्ति और अमन की अहमियत का प्रचार प्रसार करना बेहद जरूरी और प्रासंगिक हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 10:28 PM (IST)
संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में शांति और अमन की अहमियत का प्रचार प्रसार जरूरी : प्राचार्य
संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में शांति और अमन की अहमियत का प्रचार प्रसार जरूरी : प्राचार्य

संवाद सहयोगी, राजगीर : आयुध निर्माणी परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय राजगीर में मंगलवार को विश्व शान्ति दिवस मनाया गया। प्राचार्य अजय कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शान्ति आज पूरे विश्व की आवश्यकता है। संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में शान्ति और अमन की अहमियत का प्रचार प्रसार करना बेहद जरूरी और प्रासंगिक हो गया है। स्काउट मास्टर संजय कुमार ने प्रार्थना सभा में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा विश्व शान्ति दिवस हर वर्ष 21 सितम्बर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों के बीच शान्ति और अहिसा स्थापित करना है।

prime article banner

हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा विश्व शान्ति दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष की थीम है एक समान और सतत विश्व के लिए बेहतर रिकवरी। मीडिया प्रभारी डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परस्पर प्रेम भावना और मानवता को संजोए रखने वाले विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने शान्ति मार्च निकालकर लोगों को शान्ति और अहिसा का संदेश दिया। विद्यार्थियों के द्वारा पौधारोपण किया गया। विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर विश्व में शान्ति और स्वच्छता और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। इस अभियान में स्काउट गाइड और कब बुलबुल के विद्यार्थियों ने विशेष सक्रियता दिखाई। इस अवसर पर डॉ वी एन भारती, संजय कुमार, ऋषिकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, गीतिका गुप्ता, अनुपमा सिन्हा, गोपाल शरण सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन से प्रारम्भ सेवा और समर्पण कार्यक्रम का आयोजन

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : प्रधानमंत्री के जन्मदिन से प्रारम्भ सेवा और समर्पण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में गन्ना सह विधि-व्यवस्था मंत्री प्रमोद कुमार ने चूड़ी लाठी सिगार से जुड़ी 21 महिलाओं को सम्मानित किया। इससे पहले जिला महिला मोर्चा भाजपा के सभी पदाधिकारी ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महामंत्री वीरेंद्र, राजेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, अमरकांत भारती, डॉ आशुतोष कुमार, रवि राज, आलोक कुमार, तेजस्विता राधा, खुशबू कुमारी, रेणु कुमारी, रिकू देवी, आरती सिंह, मंजू देवी, कविता कुमारी, रीना कुमारी, अमरेश कुमार, सूरज चंद्रवंशी, शैलेन्द्र कुमार, धीरज कुमार गोपाल कुमार रवि गुप्ता सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.