तीन बच्चों की मां न्याय के लिए खा रही दर- दर की ठोकर
बिहारशरीफ। पति से प्रताड़ित होने के बाद तीन बच्चों की मां ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है। यह मामल
बिहारशरीफ। पति से प्रताड़ित होने के बाद तीन बच्चों की मां ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला हिलसा थाना के लोहंडा गांव की है। बताया जाता है कि लोहंडा गांव निवासी कृष्ण साव के पुत्र रंजीत कुमार उर्फ रोहित कुमार की शादी पटना जिले के दनियावां बाजार की रहने वाली रूपा देवी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक रिश्ते ठीक रहे। इस दौरान महिला ने एक बच्चे तथा 2 बच्चियों को जन्म दिया। बच्चे जब पढ़ने लायक हुए तो पति रंजीत कुमार घर छोड़कर कमाने के लिए सिलीगुड़ी चला गया। पति के बाहर जाने के बाद पत्नी व बच्चों के परवरिश के लिए उसने कोई रुपया नहीं भेजा। पति के घर से जाने के बाद घर में सास-ससुर ने भी प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं शनिवार की सुबह ससुर कृष्ण साव ने पुत्रवधू को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। इस बाबत पीड़ित महिला ने पति के अलावा सास-ससुर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।