डेढ़ साल पहले ब्याही गई ¨रकी की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या
बिहारशरीफ। सोहसराय थाना क्षेत्र के बीच बाजार मोहल्ले में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या करन
बिहारशरीफ। सोहसराय थाना क्षेत्र के बीच बाजार मोहल्ले में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका चेरो गांव निवासी रामदेव यादव की पुत्री ¨रकी कुमारी (26 वर्ष) बताई जा रही है। परिजन ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शव के गले पर निशान मिले हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नंद किशोर ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है। आरोपित पति व अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। मृतका का एक चार महीने का बेटा भी है।
मृतक के भाई कमलेश ने बताया कि उसकी बहन की शादी सोहसराय थाना क्षेत्र के बीच बाजार निवासी गुरुदेव चरण उर्फ मुंशी के पुत्र रवि शंकर से डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के समय 5 लाख नकद व एक बाइक दी गई थी। दहेज में कुछ सामान नहीं दिया जा सका जिसके कारण ससुराल के लोग उसे ताना देते थे और मारपीट करते थे। ससुर डाकघर में कर्मचारी, की हैं दो शादियां:
¨रकी के ससुर ने दो शादी की थी। दोनों पत्नी साथ में ही रहती हैं। ससुर सोहसराय डाकघर में काम करते है। अचानक, बुधवार की सुबह में ससुर ने फोन कर बताया कि बहू की तबीयत काफी खराब थी जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। सूचना के एक घंटे बाद जब भाई कमलेश व अन्य परिजन बहन की ससुराल पहुंचे तो शव घर में पड़ा था। पति पहले ही फरार हो चुका था। धीरे-धीरे दोनों सास व ससुर भी फरार हो गए।
पति दूसरी शादी करने की देता था धमकी :
मृतका के भाई ने बताया कि ससुराल वाले उसकी बहन को अक्सर दहेज का समान नहीं देने के कारण प्रताड़ित करते थे। पति ने दूसरी शादी करने की भी धमकी दी थी। भाई ने बताया कि ¨रकी रक्षा बंधन के दो दिन बाद मायके आई थी। उसने बताया था कि उसके पति व सास हमेशा उसे प्रताड़ित करते हैं।
छठ पूजा के नाम पर विदा करा कर ले गया था पति :
मृतक के भाई सुनील ने बताया कि दुर्गा पूजा के दसवीं के दिन बहन का पति आया और कहा कि छठ पूजा में सूप लगाना है। हम इसे अच्छे से रखेंगे। कभी मारपीट नहीं करेंगे। हमलोग उसके झांसे में आ गए लेकिन हमें क्या पता कि वह मेरी बहन की हत्या कर देगा।