महिला ने अद्भुत बच्ची को दिया जन्म, दो घंटे में ही निधन
बिहारशरीफ। सोमवार की सुबह 8 बजे परवलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला ने अद्भुत बच्ची को ज
बिहारशरीफ। सोमवार की सुबह 8 बजे परवलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला ने अद्भुत बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची की आंख उसके ललाट पर थी और उस पर मांस का लोथड़ा लटका था। इस तरह की बच्ची के जन्म की खबर सुन स्वास्थ्य केन्द्र में उसे देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ड्यूटी पर रहे डॉक्टर मुकेश कुमार ने बच्ची को बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन जन्म के डेढ़-दो घंटे के भीतर नवजात ने दम तोड़ दिया। बच्ची को प्रखंड के सीता बिगहा निवासी मुन्ना कुमार उर्फ ¨पटू गोप की 25 वर्षीया पत्नी पूजा कुमारी ने जन्म दिया था। पूजा को पहले से एक पुत्र है। यह बच्ची उसकी दूसरी संतान थी। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार माता-पिता के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण शिशु का रूप बिगड़ जाता है और मेडिकल भाषा में इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस कहते हैं। 10 लाख में किसी एक बच्चे को यह रोग होता है। ऐसे बच्चे के शरीर पर किराटिम लेयर होती है जिससे त्वचा ऑक्सीजन नहीं ले पाती और जल्द ही ऐसे बच्चे की मौत हो जाती है।