वार्ड सदस्य के पुत्र को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
हिलसा। स्थानीय प्रखंड के पुना पंचायत के वार्ड 9 के वार्ड सदस्य पुत्र को बदमाशों ने मंगलवार की सुबह कार्य निर्माण स्थल पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्य अनिल चौहान के पुत्र विलास कुमार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जल नल का निर्माण कार्य का देखरेख कर रहा था। इस दौरान गांव के कई लोग निर्माण कार्य स्थल पर मौजूद थे।
हिलसा। स्थानीय प्रखंड के पुना पंचायत के वार्ड 9 के वार्ड सदस्य पुत्र को बदमाशों ने मंगलवार की सुबह कार्य निर्माण स्थल पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्य अनिल चौहान के पुत्र विलास कुमार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जल नल का निर्माण कार्य का देखरेख कर रहा था। इस दौरान गांव के कई लोग निर्माण कार्य स्थल पर मौजूद थे। मंगलवार को गांव के ही कौशलेन्द्र यादव के पुत्र अपने सहयोगियों के साथ कार्यस्थल पर आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर कौशलेन्द्र कुमार यादव के पुत्र ने अपने सहयोगियों के साथ वार्ड सदस्य के पुत्र विकास कुमार की पिटाई करने लगा। जब वह बचकर भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसके पॉकेट में रखे 10 हजार रुपए छीन लिए। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया है। इस संदर्भ में जख्मी युवक में हिलसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कौशलेन्द्र यादव के पुत्र को नामजद आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।