Move to Jagran APP

नाव में बैठकर बात कर रहे थे लड़का-लड़की, जबरन मंदिर में करवा दिया बाल विवाह

नालंदा में लोगों ने नाव में बैठकर बात करते हुए एक लड़का और एक लड़की को देख लिया। दोनों को नाव से जबरन उतरवाकर मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 06:04 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 10:21 PM (IST)
नाव में बैठकर बात कर रहे थे लड़का-लड़की, जबरन मंदिर में करवा दिया बाल विवाह
नाव में बैठकर बात कर रहे थे लड़का-लड़की, जबरन मंदिर में करवा दिया बाल विवाह

नालंदा, जेएनएन। जिले के हिलसा थानाक्षेत्र में भीड़ ने नाबालिग बच्चों को मंदिर ले जाकर जबरन बाल विवाह करा दिया है। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डर के मारे लड़के और लड़की के मुंह से आवाज तक नहीं निकल रही है।  

loksabha election banner

घटना शुक्रवार की है। एक लड़का और एक लड़की को स्थानीय लोगों ने हिलसा अनुमंडल कार्यालय के पीछे रखी नाव पर पकड़ा और इसकी चर्चा गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ लग गयी। भीड़ देखते ही लड़का और लड़की सहम गए। दोनों को लोगों ने खूब भला-बुरा कहा और खींचकर मंदिर ले गए। जहां भीड़ ने जबरन लड़के के हाथ में सिंदूर देकर लड़की की मांग भरवा दी। भीड़ में गांव के कथित नैतिकता के ठेकेदार भी मौजूद थे, जिन्हें बाल विवाह निरोधक कानून का भी पत नहीं था।

भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं जो लड़की को खूब डांट रही थीं। फिर उन्होंने शादी के लिए दिशा निर्देश देकर लड़की की मांग में सिंदूर भरवा दिया। दोनों में से किसी के परिजन वहां मौजूद नहीं थे और लड़का-लड़की दोनों डर के मारे सहमे हुए थे। भीड़ में शामिल युवक दोनों का मजाक उड़ा रहे थे तो कुछ युवक पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया गया।

वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आयी है। वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। हिलसा थानाध्यक्ष ने बताया है कि जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.