नौ जानलेवा बीमारियों को टीकाकरण से किया जा सकता है ठीक : सीएस
नालंदा। ग्राम स्वराज अभियान अन्तर्गत मिशन इन्द्रधनुष के तहत छूटे हुए दो साल तक के बच्चों का टीकाकरण
नालंदा। ग्राम स्वराज अभियान अन्तर्गत मिशन इन्द्रधनुष के तहत छूटे हुए दो साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान नालंदा जिले के 12 प्रखंडों के 17 गांवों के 26 सत्रों पर चलाया जाएगा। उक्त जानकारी सिविल सर्जन डॉ. सुबोध प्रसाद ¨सह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि बच्चों में होने वाली प्रमुख नौ जानलेवा बीमारियों को टीकाकरण से ठीक किया जा सकता है। यह अभियान भारत सरकार का है। भारत सरकार के निर्देशानुसार नालंदा जिले के 12 प्रखंडों के 17 गांव में 26 सत्रों में इस वर्ष के अंत तक 90 फीसद टीकाकरण करने का लक्ष्य है। टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को 9 प्रकार के टीके दिए जाएंगे। इनमें पोलियो, खसरा, गलाघोंटू, काली खांसी, टेटनस, टीवी, हीमोफिलस, इनफेलुएंजा, टाइप बी, निमानियां, हेपटाइटिज बी एवं मस्तिष्क ज्वर जैपनिज इंसेफलाइटिस आदि शामिल है। इस अभियान के तहत 25 एवं 26 अप्रैल को सभी चिह्नित गांवों में दो साल के बच्चों तक शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। इन सभी गांवों का चयन केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने किया है। इसके लिए 26 टीम बनाए गए हैं। प्रत्येक टीम में एक एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी व सुपरवाइजन को लगाया गया है। इस कार्यक्रम का सुपरविजन जिला व प्रखंड स्तर पर किया जाएगा। चिन्हित बच्चों की संख्या 510 तथा गर्भवती महिलाओं की संख्या 145 है। सीएस ने कहा कि गठित टीम डोर-टू-डोर जाकर गर्भवती महिलाएं व छूटे हुए दो साल तक के बच्चों का टीकाकरण करेंगे। इस मौके पर डीआईओ डा. राजेन्द्र प्रसाद, यूनिसेफ के डा. शहाबउद्दीन, एसएमओ डॉ त्रिपाठी, यूएनडीपी संतोष चन्द्र मेहता, स्वास्थ्य कर्मी धीरज कुमार शामिल थे। तीन चरणों में होगा टीकाकरण 1.प्रथम चरण 25 से 27 अप्रैल
2. द्वितीय चरण 24 से 26 मई
3. तृतीय चरण 25 से 27 जून इन प्रखंडों के गांवों को किया गया है चिह्नित
प्रखंड गांव
1. अस्थावां नवरोजपुर, जोगीपुर, लखुनी विगहा, पसौढ़
2. ¨बद मसिया
3. चंडी रूपसपुर
4. एकंगर आरियावां
5. गिरियक मोहम्मदपुर, डॉ. इंग्लिश
6. हरनौत डिहरा
7. हिलसा मोमिनपुर
8. कराय वेरमा
9. नगरनौसा जलालपुर
10. नूरसराय बेलसर, कैंडी
11. राजगीर विरचैत
12. सिलाव नागडीह