Move to Jagran APP

एक फूल दो माली, दो सहेलियों की ये है अजब प्यार की गजब कहानी, जानिए

दो लड़कियां एक ही लड़के से प्यार करती थीं दोनों अच्छी सहेलियां थीं। अपने प्यार को पाने के लिए एक सहेली ने दूसरी सहेली को कोल्ड ड्रिंक्स में सल्फास मिलाकर पिला दिया उसकी मौत हो गई

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 03:52 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 10:31 PM (IST)
एक फूल दो माली, दो सहेलियों की ये है अजब प्यार की गजब कहानी, जानिए
एक फूल दो माली, दो सहेलियों की ये है अजब प्यार की गजब कहानी, जानिए

नालंदा, जेएनएन। एक ही लड़के से दो सहेलियां प्रेम करती थीं। लड़के को सिर्फ अपना बनाने की चाहत में एक सहेली ने दूसरी सहेली को कोल्डड्रिंक्स में सल्फास मिला कर पिला दिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने उसके परिजनों को फोन कर दिया। परिजनों ने लड़की को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

loksabha election banner

मौत के पहले लड़की ने पुलिस को दिए बयान में सहेली की करतूत बता दी थी। घटना 19 जुलाई की है, जिसके बाद आरोप के घेरे में आई सहेली फरार चल रही थी। हिलसा पुलिस ने बुधवार को आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक हिलसा थाना क्षेत्र के बढनपुरा गांव निवासी गुड़िया (काल्पनिक नाम ) और उसी थानाक्षेत्र के बदुआ गांव निवासी प्रिया (काल्पनिक नाम) दो लड़कियां हिलसा शहर के पटेल नगर मुहल्ले में किराए के मकान में साथ रहती थीं और पढ़ाई करती थीं। उनके घर के पास ही रहने वाले एक युवक मोनू, से दोनों को प्यार हो गया। इस बात को लेकर कभी-कभी दोनों के बीच विवाद भी होता था। दोनों के बीच एक बार ज्यादा झगड़ा हुआ और दोनों में बातचीत बंद हो गई। 

अपने प्यार को पाने के लिए गुड़िया ने प्रिया को अपने रास्ते से हटाने की खतरनाक योजना बनायी और विवाद को खत्म कर उससे फिर से दोस्ती कर ली। योजना को अंजाम देने के लिए गुड़िया ने एक दिन प्रिया के कोल्डड्रिंक में सल्फास डालकर पिला दिया। पीते ही प्रिया बेहोश हो गई। यह देखकर गुड़िया ने प्रिया के घरवालों को फोन कर दिया कि उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई है, जल्दी आ जाएं।

प्रिया के परिजन दौड़े-भागे हिलसा पहुंचे और प्रिया को गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया। प्रिया को होश आया तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद प्रिया का बयान लिया जिसमें उसने गुड़िया की करतूत पुलिस को बता दी। बताने के कुछ समय बाद ही प्रिया की मौत हो गई। उसके दिए बयान के बाद पुलिस गुड़िया को तलाश रही थी। कोचिंग से गुड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

मामले के अनुसंधानकर्ता दारोगा राजकिशोर सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियां अच्छी दोस्त थीं और एक साथ रहकर पढ़ाई करती थीं। दोनों का एक ही लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका नाम मोनू कुमार था l फिलहाल मोनू कुमार के बारे में पुलिस को कुछ भी पता नहीं चल सका है। उसकी भी पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.