यात्री बस से देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
बिहारशरीफ। स्थानीय थाना क्षेत्र में वाहन चे¨कग के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने 10-10 लीटर देसी शराब के
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 04:09 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 04:09 PM (IST)
बिहारशरीफ। स्थानीय थाना क्षेत्र में वाहन चे¨कग के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने 10-10 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ¨सह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन चे¨कग अभियान चलाया गया। इसी दौरान हिलसा से नूरसराय की ओर आ रही एक यात्री बस की जांच की गई जिसमें एक दो गैलन में रखे शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के शियाशरण चौहान का 36 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण चौहान और पप्पू चौहान का 19 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार शामिल है। दोनों बरखण्डा गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार दोनों कारोबारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें