राजगीर में आज दिनभर ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
नालंदा । आज पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति सुबह से शाम तक ठप रहेगी। पावर सब स्टेशन में पुराने ट्रांसफा
नालंदा । आज पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति सुबह से शाम तक ठप रहेगी। पावर सब स्टेशन में पुराने ट्रांसफार्मर के परिवर्तन के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए विद्युत सहायक अभियंता मो. इंतजार आलम ने कहा कि कुंड सह वीआईपी फीडर में विद्युत आपूर्ति क्षमता संवर्द्धन के लिए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। जिसमें राजगीर पावर सब स्टेशन में वी आई पी फीडर की विद्युत आपूर्ति 5 एमवीए क्षमता वाली पुराने ट्रांसफार्मर से की जा रही थी। उन्होंने बताया कि चूंकि समय के साथ वीआईपी फीडर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का लोड बढ़ा है। जिसमें उक्त ट्रांसफार्मर पर अधिकतम लोड का क्रम जारी था। इस लिए अब 5 एमवीए पुराने ट्रांसफार्मर के स्थान पर अब 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना है। जिसमें क्रिस्फ कंपनी के विशेषज्ञ तकनीकी टीम द्वारा ऊक्त ट्रांसफार्मर को लगाया जाना है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी महत्व के राजगीर परिक्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग कृत-संकल्पित है। इसलिए समय समय पर विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्या को नोटिस कर उसके समाधान के साथ उपभोक्ताओं के सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है। इस प्रक्रिया के क्रम में शनिवार के दिन राजगीर शहर की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ठप रहेगी।