Move to Jagran APP

पूजा पंडालों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य : बीडीओ

बिहारशरीफ। गणेश पूजा, मोहर्रम व दुर्गापूजा को लेकर शुक्रवार को स्थानीय थाने में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें बीडीओ विजय कुमार ¨सह, सीओ अजय कुमार ¨सह, थानाध्यक्ष अनिल कुमार के अलावा तमाम पंचायत के मुखिया, सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 04:41 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 04:41 PM (IST)
पूजा पंडालों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य : बीडीओ
पूजा पंडालों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य : बीडीओ

बिहारशरीफ। गणेश पूजा, मोहर्रम व दुर्गापूजा को लेकर शुक्रवार को स्थानीय थाने में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें बीडीओ विजय कुमार ¨सह, सीओ अजय कुमार ¨सह, थानाध्यक्ष अनिल कुमार के अलावा तमाम पंचायत के मुखिया, सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल थे। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ व सीओ ने संयुक्त रूप से कहा कि पूजा आयोजकों को हर हाल में लाइसेंस लेना होगा और यह अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी लगाये जाएंगे ताकि लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। वहीं, पूजा के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि शरारती तत्वों से निपटने के लिए जगह-जगह पर पर्याप्त संख्या बल में पुलिस की तैनाती की जाएगी। सादे वर्दी में भी रहकर पुलिस लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। अफवाह फैलाने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.