वज्रपात से युवक की मौत, एक अन्य जख्मी
नालंदा। स्थानीय थाना के गजेन्द्र बिगहा गांव में बुधवार की रात घर की छत पर वज्रपात से एक युवक
नालंदा। स्थानीय थाना के गजेन्द्र बिगहा गांव में बुधवार की रात घर की छत पर वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसका उपचार पटना में कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिलसा थाने के गजेन्द्र बिगहा गांव में दोनों सहोदर भाई मुकेश ¨बद और संतोष ¨बद छत पर सो रहे थे। अचानक बारिश के दरम्यान छत पर ठनका गिरा। जिससे छत पर सो रहे दोनों भाई झुलस गए। गंभीर रूप से जख्मी मुकेश ¨बद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने क्रम में उसकी मौत हो गयी। वहीं संतोष ¨बद बुरी तरह से झुलस गया है। जिसका उपचार पटना के एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। घटना की खबर पाकर अनुमंडल के तमाम पदाधिकारी ने मृतक के घर पहुंच घटना का जायजा लिया। उसके बाद सरकार के द्वारा आपदा प्रबंधन से उसके परिवारों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। यहां बता दें कि मुकेश ¨बद की शादी महज 20 दिन पहले हुई थी। अभी उनकी शादी का मंडप आंगन में वैसे गड़ा है। उनका मंडप उखड़ने से पहले उसकी अर्थी उठ गयी। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।