व्रजपात से मौत, छह जख्मी
नालंदा। सरमेरा थाना के कादिचक गांव में शनिवार की दोपहर हुए व्रजपात से एक की मौके पर ही
By Edited By: Published: Sat, 08 Aug 2015 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2015 07:24 PM (IST)
नालंदा। सरमेरा थाना के कादिचक गांव में शनिवार की दोपहर हुए व्रजपात से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नंदे राउत के रूप में की गई। जबकि घायलों में मंती देवी, संजय यादव, चन्द्रमौली यादव, गायत्री कुमारी, तपेन्द्र पासवान, नरेश मोची का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जा रहा है। बताया जाता है कि ये सभी गांव में धान की रोपनी कर रहे थे। इसी बीच तेज बारिश आ गई। बारिश से बचने के लिए पीपल के एक पेड़ के पास चले गए। उसी दौरान व्रजपात होने से यह घटना घटी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें