विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नालंदा का तेल्हारा पैक्स बनेगा किसानों का बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, किसानों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सारी सुविधाएं

Published: Sun, 03 May 2026 03:14 PM (IST)

नाबार्ड और सहकारिता अधिकारियों ने निरीक्षण कर इसे किसानों के लिए बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने पर ...और पढ़ें

AI Generated Image

AI Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, तेल्हारा एकंगरसराय। तेल्हारा पैक्स को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। बुधवार को नाबार्ड एवं सहकारिता तंत्र से जुड़े अधिकारियों की टीम ने पैक्स का निरीक्षण कर इसके कार्यों की समीक्षा की और इसे बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पैक्स के माध्यम से संचालित विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की पड़ताल की। खासकर कृषि से जुड़े संसाधनों की उपलब्धता, किसानों को दी जा रही सुविधाओं तथा तकनीक आधारित सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने यह भी देखा कि किस प्रकार पैक्स के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय सृजन के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि बदलते समय में पैक्स की भूमिका सिर्फ धान अधिप्राप्ति तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे किसानों के लिए समग्र सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करना जरूरी है।

इसके लिए आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाएं और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अहम होगा। निरीक्षण के दौरान पैक्स में चल रहे विभिन्न कार्यों और सेवाओं को और सुदृढ़ करने, पारदर्शिता बढ़ाने तथा किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

साथ ही यह भी संकेत दिया गया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले पैक्स को आगे विशेष सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।मौके पर पैक्स अध्यक्ष राम कुमार बोकाडिया, प्रबंध समिति के सदस्य एवं कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अयोध्या की रेस में ‘नालंदा सूरज’ की चमक, देश भर के घोड़ों को पछाड़ रचा जीत का इतिहास