रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार परिषद का सम्मेलन
नालंदा। बिहार झारखंड रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार परिषद का त्रिदिवसीय 28 वां वार्षिक सम्मे
नालंदा। बिहार झारखंड रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार परिषद का त्रिदिवसीय 28 वां वार्षिक सम्मेलन सोमवार को रामकृष्ण शारदा आश्रम के प्रांगण में आयोजित की गई। समेलन का उदघाटन रामकृष्ण मिशन टीवी सेनेटोरियम रांची के सचिव स्वामी बुद्धदेवा नन्नद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होनें रामकृष्ण परमहंस एवं स्वामी विवेकान्नद के आदर्श जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इन्हें अनुकरणीय बताया। उन्होनें कहा कि दोनों ही अपने महान विचार व व्यक्तित्व के कारण प्रसिद्ध रहे। उनके उपदेश मार्गां पर चल कर जन हित के कल्याण के लिए कई कार्यक्रम परिषद द्वारा सृजित किये जा रहे है। इस अवसर पर राम कृष्ण मठ के विषय पर प्रकाशित एक स्मारिका का लोकापर्ण किया गया। इस दौरान बिहार झारखंड रामकृष्ण विवेकान्नद भाव प्रचार परिषद के संयोजक का चुनाव किया गया। जिसमें राजगीर रामकृष्ण मठ आश्रम से शिव कुमार गुप्ता को संयोजक बनाया गया।