प्रशिक्षण वर्ग में अध्यापक की भूमिका में दिखे सुशील मोदी
नालंदा। भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी
नालंदा। भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी अध्यापक की भूमिका में दिखे। जबकि सारे कार्यकर्ता विद्यार्थी की तरह अपने वरिष्ठ नेता की बातों का अनुशरण करते देखे गए। भाजपा के बिहार विधान सभा कार्यकर्ता का प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह के अवसर पर मोदी ने कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बातें रखी। मोदी कार्यकर्ताओं के हर सवाल का जवाब बड़े ही सरलता से देते रहे। उन्होंने कहा कि आज देश नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री के हाथों में है जो भारत को विश्व गुरु बनाने का माद्दा रखता है। उन्होंने दूसरे देशों की तुलना करते हुए कहा कि गरीबी, बेरोजगारी अगर दूसरे देशों में खत्म हो सकती है तो भारत में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि 60 साल तक देश कांग्रेस के हाथ में रहा फिर भी इन सभी परेशानियों से भारत को निजात नहीं दिला सकी। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने दो वर्ष के कार्यकाल में देश को 24 घंटे बिजली मिले, कृषि के लिए से आठ घंटे बिजली मिले, 2022 तक हर गरीब का पक्का मकान हो, घर-घर में शौचालय हो, हर गरीब के घर में एलपीजी गैस कनेक्शन, युवाओं को रोजगार मिले आदि के लिए संकल्पित हैं। विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि आज देश एक मजबूत नेतृत्व के हाथों में है। गरीब, मध्यम वर्ग व आम आदमी के लिए केन्द्र सरकार ने एक तरह की योजना चला रही है। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन विस संयोजक अविनाश मुखिया ने किया। इस मौके पर शिवलाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत, छोटे मुखिया, धीरेन्द्र रंजन, शैलेन्द्र कुमार, अमरकांत भारती, वीरेन्द्र गोप, महेन्द्र प्रसाद, रीना कुमारी, मदन प्रसाद ¨सह, विजय कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।