बिहार: जल्द आएगा बाजार में... एप्पल जूस के बाद सुधा का पानी
नालंदा डेयरी प्रोजेक्ट अगले महीने से एप्पल जूस लोगों के लिए बाजार में उतारने जा रहा है तो वहीं उसके बाद सुधा का शुद्ध पानी भी अब जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा।
नालंदा [जेएनएन]। नालंदा डेयरी प्रोजेक्ट नए आयामों पर लगातार कार्य कर रहा है। अपनी परम्परागत प्रोडेक्ट के बाद अब लोगों के लिए एप्पल जूस तो अगले महीने से बाजार में लाने जा रहा है। वहीं शत-प्रतिशत शुद्ध पानी भी बाजार में सुधा उतारने जा रहा है।
यह जानकारी मंगलवार को नालंदा डेयरी प्रोडेक्ट के सीइओ अनिल कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि नालंदा डेयरी एक व्यापार नहीं कर रहा बल्कि उपभोक्ताओं के सेहत के ख्याल भी रखता है। इसी सोच के तहत नालंदा डेयरी अपने उत्पाद बाजार में उतारता है।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा तैयार मख्खन तो देश की नामी कंपनी पतांजली भी खरीद करती है। वहीं नालंदा डेयरी का आइक्रीम अन्य नामी कंपनियों को प्रतिस्पर्धा में पछाड़ रहा है। नालंदा डेयरी क्वालिटी तथा प्वाइंटिटी में कोई समझौता नहीं करती है। इसलिए इसके सभी प्रोडेक्ट की मांग कई राज्यों में है।
यहां बता दें कि नालंदा डेयरी पूरी तरह आटोमेटिक है। यहां कम मैनपावर में बेहतर प्रोडक्शन किया जा रहा है। वहीं यह कई वर्षों से शुद्ध दूध तथा पाउडर दूध का निर्माण कर कई राज्यों में सप्लाई कर रहा है। सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में नालंदा डेयरी द्वारा तैयार दूध पाउडर को मिड डे मिल योजना में शामिल करने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है।