Move to Jagran APP

तैलिक साहू के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रो. अरविन्द के परिजनों से मिल दी सांत्वना

बिहारशरीफ। शुक्रवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले प्रो़फेसर अर¨वद कुमार की गोली मारकर हत्या करने के बाद यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 10:42 PM (IST)
तैलिक साहू के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रो. अरविन्द के परिजनों से मिल दी सांत्वना
तैलिक साहू के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रो. अरविन्द के परिजनों से मिल दी सांत्वना

बिहारशरीफ। शुक्रवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले प्रो़फेसर अर¨वद कुमार की गोली मारकर हत्या करने के बाद यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही नालंदा सांसद और हरनौत के पूर्व विधायक मृतकों के परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। वही आज नालंदा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू मृतक के परिजनों से मिलकर आश्वासन दिया। इस मौके पर नालंदा तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नालंदा जिले में अपराध का ग्राफ सर चढ़कर बोल रहा है। इसका ताजा उदाहरण महज 24 घंटा के अंदर हुए गोलीबारी की घटना जंगलराज की वापसी को साफ-साफ बयां कर रहा है। जिले में पुलिस प्रशासन सुस्त दिखाई पड़ रही है। उन्होंने पूर्व में हुए युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को भी दोहराते हुए कहा कि अभी तक सिर्फ 2 महीने के अंदर तैलिक साहू समाज के साथ तीन बड़ी घटनाएं घट चुकी है। प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। अन्यथा तैलिक साहू समाज आंदोलन करेगा। अगर फिर भी हमारी मांग पूरी नही होती है तो नालन्दा से लेकर पटना तक इस आन्दोलन को और धारदार बनाया जाएगा। इस मौके पर संजय प्रसाद, विनय कुमार गुड्डू, शैलेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, शिव शरण प्रसाद, सहदेव प्रसाद, राम कुमार प्रसाद, संजीत कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, मुन्ना कुमार, सूरज कुमार, रंजन मोदी, रामकुमार बोकाडिया सहित समाज के दर्जनों लोग शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.