Move to Jagran APP

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने सीता राम सिंह व सचिव कमलेश कुमार

बिहारशरीफ। जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव के मतगणना के बाद घोषित परिणाम के पश्चात सीता राम सिंह अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने प्रतिद्दंदी उम्मीदवार अजय कुमार वर्मा को 41 मतों से पराजित किया। जबकि नव निर्वाचित अध्यक्ष सीता राम सिंह को कुल 328 मत देकर संघ मतदाताओं ने दूसरी बार ताजपोशी की। उनके प्रतिद्दंदी अजय कुमार वर्मा को 287 मत प्राप्त हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM (IST)
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने सीता राम सिंह व सचिव कमलेश कुमार
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने सीता राम सिंह व सचिव कमलेश कुमार

बिहारशरीफ। जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव के मतगणना के बाद घोषित परिणाम के पश्चात सीता राम सिंह अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने प्रतिद्दंदी उम्मीदवार अजय कुमार वर्मा को 41 मतों से पराजित किया। जबकि नव निर्वाचित अध्यक्ष सीता राम सिंह को कुल 328 मत देकर संघ मतदाताओं ने दूसरी बार ताजपोशी की। उनके प्रतिद्दंदी अजय कुमार वर्मा को 287 मत प्राप्त हुए। वहीं महासचिव पद पर कमलेश कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मिथलेश कुमार को 345 मत प्राप्त करते हुए 120 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष के तीन पद पर उमेश कुमार निराला, संजय कुमार आचार्या व अनिल क्रांति ने जीत हासिल कर अपना परचम लहराया। इन्होंने कुल 309, 246, 244 मत प्राप्त किए। संयुक्त सचिव व सह सचिव के तीन-तीन पदों पर विनोद कुमार, अविनाश कुमार सुमन, विजय सिंह उर्फ प्रमोद सिंह तथा अजय कृष्ण प्रथम, विनय कुमार, विनय कृष्ण पांडेय ने जीत हासिल की। वहीं ऑडिटर व ट्रेजरर के एक-एक पद पर कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा और साकेत पांडेय ने जीत हासिल की। विजलेंस की तीन पद पर संजीव कुमार, अभय किशोर, कुमारी अंजली सिन्हा ने जीत का परचम लहराया। वहीं कार्यकारिणी के सात पदों पर क्रमश: पंकज कुमार, अनंत कुमार, मंजुला कुमारी, कुमारी सुधेन्द्र सरकार, सुनील कुमार, संजय कुमार व अरविन्द प्रताप काबिज हुए। चुनाव में सर्वाधिक मत साकेत पांडेय ने 417 प्राप्त कर ट्रेजरर के पद पर सफलता हासिल की। जबकि सबसे कम मत पाने वाले सचिव पद के उम्मीदवार शारदा सिंह ने मात्र 8 वोट प्राप्त किया। नई कार्यकारिणी में तीन महिलाओं की भागीदारी रहेगी जबकि लाइब्रेरियन के तीन पद पर मो. अकील अहमद, प्रमोद कुमार सिन्हा एवं राजकुमार प्रसाद का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। चुनाव पदाधिकारी एवं सहायक सुभाष तिवारी एवं अनिल कुमार सिंह ने सहयोगियों विजय कृष्ण सिन्हा एवं शशांग गौतम के सहयोग से स्वच्छ चुनाव कराने एवं परिणाम घोषित करने तक संचालन किया। इधर, अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के महामंत्री रणविजय सिंह ने नालंदा जिला अधिवक्ता संघ में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.