नालंदा में छात्र-छात्राओं को दिया गया खसरा रूबेला का टीका
नालंदा : नालंदा स्थित रासबिहारी इंटर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को खसरा रूबेला का टीका दिय
नालंदा : नालंदा स्थित रासबिहारी इंटर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को खसरा रूबेला का टीका दिया गया। सिलाव प्रखंड के कुल विद्यालयों में सबसे पहले इस अभियान की शुरुआत नालंदा से की गई। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य अनिरुद्ध प्रसाद ने टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में शामिल होने के कारण हर विद्यालय में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें परिजनों से अपेक्षा की गई है कि वे खुलकर सहयोग करें। तभी यह अभियान सफल हो सकता है। टीकाकरण में सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम सुमित्रा कुमारी, कुमारी सरिता तथा सूरजपुर पंचायत की आशा कार्यकर्ता सुधा सिन्हा शामिल थी। इसके अलावा सहयोगी के रूप में प्रमाण पत्र भरने के लिए स्कूल की ओर से अनमोला सिन्हा, ऋतु कुमारी, रजनीगंधा, अंजना भारती, रविन्द्र कुमार, रंजन कुमार आदि को लगाया गया था। बता दें कि राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार की ओर से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस विद्यालय के लगभग 500 छात्र-छात्राओं को टीका दिया गया। इसके बाद सभी को टीकाकरण अभियान प्रमाणपत्र दिया गया।