रंगोली बना लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहीं सेविकाएं
बिहारशरीफ। तीन नवंबर को दूसरे चरण का होने वाली मतदान को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में सीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने आकर्षक रंगोली बना लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रही थीं।
बिहारशरीफ। तीन नवंबर को दूसरे चरण का होने वाली मतदान को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में सीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने आकर्षक रंगोली बना लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रही थीं। सेविकाओं के बनाए रंगोली में दर्शाया गया है कि आओ नालंदा वोट करने की अपील की गई है। इस मौके पर सीडीपीओ पूजा किरण ने लोकतंत्र में वोट की ताकत के बारे में सभी महिलाओं को बताया। उन्होंने तमाम महिलाओं से अपील की है कि मतदान के लिए सबसे पहले लोग अपने घरों से निकल कर मतदान केन्द्र पर मास्क लगाकर जाएं और मतदान करें। इस मौके पर बिहारशरीफ के भूमि सुधार उप समाहर्ता, बीडीओ अरविन्द कुमार, सीओ सुनील कुमार, महिला प्रर्यवेक्षिका, कार्यालय कर्मी एवं सेविकाएं उपस्थित थे।