विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी मैच, छात्रों को मिलेगा फ्री पास; 20 पर एक शिक्षक रहना अनिवार्य

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:15 PM (IST)

राजगीर स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरिज का मुकाबला होगा, जिसमें 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. राजगीर स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी मुकाबला।

  2. 9वीं से 12वीं के छात्रों को मुफ्त प्रवेश पास मिलेगा।

  3. पास के लिए विद्यालय से आवेदन, 20 छात्रों पर एक शिक्षक।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। राजगीर अवस्थित स्टेडियम में मंगलवार को भारत-न्यूजीलैंड की अंडर 20 रग्बी सीरिज का मुकाबला होगा।

इस अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने के लिए जिले के नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त प्रवेश पास मिलेगा। हालांकि सीटे सीमित होने के कारण पास के लिए नियम बनाया गया है कि पहले आओ, पहले पाओ।

वहीं यह भी स्पष्ट है कि स्टेडियम में बिना वैध पास के कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग ने दी है।

जानकारी के अनुसार मैच देखने के इच्छुक विद्यार्थी को अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा। स्कूलों के विद्यार्थियों के संख्या के साथ प्रत्येक छात्र का पूरा नाम, कक्षा और उम्र की जानकारी देनी होगी।

सुरक्षा व अनुशासन के लिए 20 विद्यार्थियों की संख्या पर एक शिक्षक का होना अनिवार्य है। वहीं पास के लिए आवेदन करने वाले विद्यालयों को विद्यार्थियों को राजगीर ले जाने के लिए जिस वाहन को इस्तेमाल करना है उसका नंबर उपलब्ध कराना होगा।

सभी विवरण मिलने के बाद ही पास जारी किया जाएगा। अगर संपर्क नंबर 8544411663 व 8544411662 पर इच्छुक विद्यालय के जिम्मेदार पास के लिए जानकारी नहीं देंगे, तो बिलंब होने पर पास से वंचित हो सकते हैं।

वहीं बताया गया कि मैच देखने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार को स्टेडियम में हर हाल में दोपहर दो बजे तक प्रवेश करना होगा। अगर निर्धारित समय पर शर्तों का पालन नहीं करने वाले स्कूल के विद्यार्थी मैच का लुप्त उठाने से वंचित रह सकते हैं।